आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में सीतारामपुर जलापूर्ति योजना को लेकर अहम निर्णय लिया गया। अधिवक्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 31 जुलाई तक जलापूर्ति योजना के प्लांट के शुरू होने का इंतजार किया जाएगा। यदि निर्धारित तिथि तक प्लांट चालू नहीं हुआ तो स्थिति का आकलन कर डीसी से मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में सापड़ा स्थित जलापूर्ति प्लांट के निर्माण को लेकर डीसी एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा आदित्यपुर-कांड्रा, कांड्रा-सरायकेला, कांड्रा-चांडिल तथा कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इन सड़कों पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार से तत्काल टो...