आदित्यपुर, सितम्बर 8 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी पर बने चेक डैम में रविवार दोपहर बाद डूबे दोनों युवकों के शव सोमवार को करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। लगातार प्रयास के बाद शाम करीब चार बजे पहला शव बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बंतानगर निवासी सोनू लोहार का शव वास्तु विहार के पास नदी से निकाला। इसके बाद सूर्यास्त होने के कारण टीम ने सर्च ऑपरेशन स्थगित कर दिया। वापस लौटते समय चेक डैम से करीब पांच सौ मीटर दूर मीरूडीह के पास टीम को दूसरे युवक शुभम शर्मा का शव भी दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आसंगी चेक डैम में नहाने गए दो युवक डूबे, पांच माह में अबतक सात युवाओं के डूबने से मौत टीम ने उसे भी नदी से ब...