Adityapur News: 15 हजार रुपये के विवाद में युवक पर चापड़ से हमला करने वाला गिरफ्तार
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। एनआईटी मोड़ के पास 15 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में अपने दोस्त रोहित हेम्ब्रम पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले जयकान (गम्हरिया) निवासी विशु महतो (19) को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल रोहित हेम्ब्रम का इलाज एमजीएम अस्पताल और बाद में टीएमएच में कराया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाईबासा होते हुए पैरमबुर (चेन्नई) भाग गया था। पुलिस के अनुसार, मामला शांत होने के बाद विशू किसी काम से दोबारा आदित्यपुर आया था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.