Adityapur News: 15 हजार रुपये के विवाद में दोस्त पर हमला, युवक गंभीर घायल
आदित्यपुर, जुलाई 20 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी मोड़ के पास सोमवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि राहुल हेंब्रम ने अपने मित्र विशु महतो पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले गंगोत्री अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच करीब 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को विशु ने अपना मोबाइल राहुल को दिया था, जबकि सोमवार सुबह रुपये लेने के लिए दोनों आरआईटी मोड़ पहुंचे थे, जहां विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना पास के सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.