Adityapur News: 12 सितंबर को मनाया जाएगा भगवान बलभद्र जन्मोत्सव, पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारी शुरू
आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। ब्याहुत कलवार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के अध्यक्ष बिपिन बिहारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 सितंबर को भगवान बलभद्र जन्मोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को और मजबूत करने तथा सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बलभद्र जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को आपसी मेल-मिलाप और संवाद का अवसर मिलेगा। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.