आदित्यपुर, जुलाई 3 -- Adityapur News: आदित्यपुर। हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा के आह्वान पर शुक्रवार को आदित्यपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा आरआईटी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने का अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शहर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए हिमांशु हत्याकांड के आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मार्ग संख्या-4 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सुबह से ही शहर की अधिकांश दुकानें स्वतः बंद रहीं, जिससे बंद का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: हिमांशु हत्याकांड: जमशेदपुर बंद को लेकर सर...