आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सरकारी, गैर सरकारी, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलामी दी गई। गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ श्रवण कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सीओ प्रवीण कुमार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी समेत अधिकारी, कर्मचारी व समाजसेवी मौजूद रहे। तहसील कचहरी में भी सीओ प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। गम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने तिरंगा फहराया। गंगोत्री नर्सिंग होम में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में संस्थान की सफाई कर्मी जूही करवा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नर्सिंग होम के संचालक डॉ जेएन दास, डॉ. पी.डी. त्रिवेदी, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. साईं प्रकाश, डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. मनोज रजक, डॉ. मल...