आदित्यपुर, अगस्त 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार देर शाम आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमशेदपुर को सरायकेला जिले से जोड़ने वाले खरकई पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Almora News: स्वतंत्रता दिवस पर चला अभियान, 96 वाहनों के चालानजांच अभियान इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की गई। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी लेने के साथ चालकों से पूछताछ भी की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने होटल, बार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया। यहां मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और गतिविधियों की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से जंगलों तक बढ़ी चौकसीसु...