आदित्यपुर, नवम्बर 3 -- विद्यालय में चोरी के विरोध में प्रदर्शन Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय लेपाटांड़ में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने डुमटांड़-पातकुम सड़क पर बैठकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय से मिड डे मिल का पांच बोरा चावल, भोजन पकाने के डेग सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। जिसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार महतो ने ईचागढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक विद्यालय में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी है। वर्ष 2025 में भी विद्यालय से मिड डे मिल के पांच गैस सि...