आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने छोटा गम्हरिया के अंबेडकर नगर स्थित वाणी विद्या मंदिर हाईस्कूल परिसर में श्रावणी मेला में लगाए जा रहे मीना बाजार को तत्काल बंद कराने की मांग की है। प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर कर अगुवाई में इस आशय का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कंपनी ने 10 अगस्त से 6 सितंबर तक मेला लगाने की अनुमति ली है। स्कूल परिसर में मेला लगने से करीब दो हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेल और सुरक्षा प्रभावित हो रहा है। पार्टी मेला तत्काल बंद कराकर आयोजक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...