Adityapur News: सेवा दिवस के तौर पर मनायेंगे स्वतंत्रता दिवस
आदित्यपुर, अगस्त 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा सेवा दिवस के रूप में मनायेंगे। इस अवसर पर पथ संख्या 14 आदित्यपुर स्थित श्रीराम मंदिर सामुदायिक भवन में सुबह 10 से तीन बजे तक नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। इसमें बड़े व बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच, नेत्र जांच के साथ विभिन्न प्रकार की जांच के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी दी जायेगी। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण भी किया जायेगा और शिबू सोरेन व रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी। सभी लोग अशिक्षा, नशा व बेरोजगारी से आजादी का संकल्प लेंगे. यह जानकारी देते हुए अभय झा ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन के जिलाध्यक्ष भोगलू सोरेन के मार्गदर्शन में होगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.