आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: आदित्यपुर। मंगलवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल की बाल दंत चिकित्सक डॉ. यशस्विनी श्रॉफ और डॉ. अभिषेक ने 300 से अधिक विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ दांतों के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को कई सुझाव भी दिए गए। शिविर में अस्पताल के एचआर गुरबिंदर सिंह सहित अन्य सहायक मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के चिकित्सा सलाहकार डॉ. प्रदीप सिंह ने विशेष पहल और सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच कर बताए बचाव के उपाय प्रधानाचार्य रामा शंकर सिं...