Adityapur News: सीसीटीवी फुटेज से ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: गम्हरिया, संवाददाता। छोटा गम्हरिया से चार माह पूर्व चोरी के ट्रैक्टर को गम्हरिया थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से राजनगर से बरामद कर ली है। इस मामले के आरोपी राजनगर के पाखण्डी गांव के बनकाटी टोला निवासी सौरभ मंडल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा गम्हरिया के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय से सटे वात्सल्य महिला छात्रावास के निकट रहने वाले अभय कुमार यादव का बीते अप्रैल माह में महिंद्रा ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। इस मामले को लेकर गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच का कर रहे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने जब सीसीटीवी की जांच की तो गम्हरिया से ट्रेक्टर ले जाने की पुष्टि हुई। बताया गया कि मनोज कुमार ने गम्हरिया से लेकर सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.