आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: सीआईएससीई कबड्डी टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन गम्हरिया। जेवियर स्कूल, गम्हरिया द्वारा सीआईएससीई जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन विद्यालय प्रांगण में 9 से 10 जुलाई तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में शहर के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 800 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। बालक एवं बालिका की टीमों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। अंडर-14,अंडर-17 और अंडर-19 में विभाजित प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे और सिलेक्शन के बाद यह सभी खिलाड़ी जमशेदपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुतेनपुरा एस.जे ने शामिल हो रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...