आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आमसभा में सर्वसम्मति से स्वरूप दत्ता को चेयरमैन, रूमा राय गुप्ता को अध्यक्ष और तापस सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। संस्था के सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था की गतिविधियों को व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। नई कार्यकारिणी में पलाश कांति हाजरा, संदीप राय, जय चक्रवर्ती व श्रीदाम मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया। विश्वनाथ घोष महासचिव, दिलीप मंडल व सविता बॉक्सी सचिव, पार्थ राय कोषाध्यक्ष और कविता मंडल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सुजाता हाजरा को सांस्कृतिक सचिव, कंकना दासगुप्ता नाथ व सुदीप्ता दास को सह सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पालब चौधरी, स्वपन चक्रवर्ती, अमित माइती, शुभंक...