Adityapur News: सालडीह घाट के पास खरकई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
आदित्यपुर, अक्टूबर 2 -- Adityapur News: आदित्यपुर।आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह घाट के पास शुक्रवार सुबह खरकई नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 6:10 बजे स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखा और इसकी सूचना वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई को दी। पार्षद ने पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शव नदी के ऊपरी बहाव क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा है। युवक की मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, यह स्पष्ट नहीं है।पुलिस मृतक की पहचान के लिए जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.