Adityapur News: सार्वजनिक जमीन पर कब्जा जमाने के खिलाफ ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
आदित्यपुर, नवम्बर 3 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के टीकर मौजा की 24.80 एकड़ सार्वजनिक जमीन पर कथित अतिक्रमण करने के प्रयास के खिलाफ सोमवार को ईचागढ़ के युवराज उदय प्रताप आदित्यदेव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे तथा सीओ दीपक प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, टीकर मौजा के खाता संख्या 583 और प्लॉट संख्या 3817 की उक्त 24.80 एकड़ जमीन का इस्तेमाल दशकों से सार्वजनिक कार्यों के लिए होता रहा है। लेकिन, कुछ लोग कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सार्वजनिक उपयोग के जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन से संबंधित राजस्व अभिलेखों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि को अतिक्रमण से सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.