आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हंस फाउंडेशन के साथ एमओयू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अस्पताल में निःशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। सिविल सर्जन ने सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की खामियों को स्वास्थ्य विभाग दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। अस्पताल में मरीजों के कम भर्ती होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीजों के घर अस्पताल के निकट होने के कारण वे उपचार के बाद वापस घर चले जाते ह...