आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: गम्हरिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिले के कुल 8,92,189 मतदाताओं का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक डिजिटाइज कर लिया गया है तथा अब कोई भी डिजिटाइजेशन कार्य लंबित नहीं है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा में मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूराप्रमुख उपलब्धि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों-कर्मियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ), बीएलओ, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासो...