आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: चांडिल,संवाददाता। 607 करोड़ की लागत से मेगालिफ्ट सिंचाई योजना को केबिनेट की मंजूरी मिलने पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी (बिमुवा) ने खुशी जताई है। वाहिनी ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक सविता महतो के प्रति आभार व्यक्त किया है। विस्थापित मुक्ति वाहिनी नेता नारायण गोप ने चांडिल डैम में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि चांडिल डैम से मेगालिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से नीमडीह एवं कुकड़ू प्रखंड के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगी जिससे किसान आत्मनिर्भर एवं खुशहाल होंगे। उन्होंने नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड के अलावे चांडिल और ईचागढ़ प्रखंड में भी मेगालिफ्ट से खेतों की सिंचाई कराने की राज्य सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि विस्थापित मुक्ति वाहिनी चांडिल डैम से मेगालिफ्ट के माध्यम से खेतों के सिंचाई की...