आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। कुलुपटांगा में सड़कों के निर्माण व नलियों की सफाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर व मेयर संजय सरदार को ज्ञापन सौंपा। मेयर ने बतााय कि ने कहा कि अभी फंड का अभाव है। फंड की व्यवस्था होने पर काम करवाया जायेगा। इससे निराश होकर यह प्रतिनिधिमंडल जिले के डीसी सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे नगर आयुक्त को इस संबंध में आदेश दे रहे हैं। सड़क और नाली का काम जल्द ही होगा. प्रतिनिधिमंडल में दीपक कुमार, रामनाथ प्रसाद, संजय ठाकुर, विष्णुदेव गिरी व विवेक कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: महुआडांड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...