आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र के चामारू में संजय नदी पुल के नीचे रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने 35 वर्षीय अमित महतो उर्फ जितेन का शव बरामद किया। अमित मीरूडीह स्थित विश्व विकास विद्यालय का सह संचालक था। बताया गया कि वह शनिवार शाम दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था, जिसके बाद लापता हो गया। रातभर पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन की और करीब 15 घंटे बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा साथियों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार अमित शादी समारोह से लौटते समय दोस्तों से मिलने चामारू में रुका था। मृतक की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका एक बच्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...