आदित्यपुर, अगस्त 28 -- Adityapur News: गम्हरिया। यशपुर गांव के संजय नदी घाट पर स्थित सुतरी पाठ में मां गंगा की पूजा की गयी। इस दौरान ग्रामीणों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। ग्रामीण बैदु महतो ने बताया कि 29 वर्ष पूर्व जब नदी पर पुल नहीं था, तब उक्त घाट पर नाव परिचालन किया जाता था। परिचालन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो, इसको लेकर उक्त घाट में राखी पूर्णिमा के दिन प्रति वर्ष गंगा पूजा करते आ रहे हैं, जो पुल निर्माण के बाद आज भी जारी है। पूजा के दौरान नदी तट पर बकरे की बलि भी चढ़ायी जाती है। साथ ही सामूहिक भोग ग्रहण कर लोगों ने एकता व भाईचारा संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...