आदित्यपुर, अगस्त 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय में बुधवार को शिक्षिकाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती एवं भजन प्रस्तुत किए गए, जिसमें शिक्षिकाएं भक्ति भाव में झूम उठीं। महोत्सव के दौरान सभी शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को सावन का उपहार भेंट किया तथा मिठाइयां खिलाकर सावन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर नीतू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। महोत्सव में संगीता सिंह, पूजा शांडिल, विनिता कुमारी, संध्या विश्वकर्मा, नीतू कुमारी, लक्ष्मी सिंह, तृप्ति कुमारी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी महतो, लवली बेरा, रितु कुमारी, मोनि...