आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: चांडिल। चौका स्थित दादुर बागान में लक्ष्मीनारायण मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ समारोह पूर्वक आयोजित की गई। इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक और पूर्णाहुति की गई। मौके पर भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें जमशेदपुर के गायकों ने भजन प्रस्तुत किया। श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि...से पूरा चौका भक्तिमय होता रहा। कार्यक्रम के दौरान नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मौके पर महाभंडारा का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, महंत केशवानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती, महंत मेघानंद सरस्वती, पुजारी ओम प्रकाश पांडेय, समाजसेवी विश्वनाथ साहू, इंद्रजीत गुप्ता, स्वपन गुप्ता समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...