आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: आदित्यपुर। दिन्दली बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'मेधोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2025-26 की माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या अनिता महतो थीं। जबकि प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह और उप-प्रधानाचार्य श्वेता गुहा राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। माध्यमिक परीक्षा में जश्मिन महतो ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर पहला, श्रेयांशु कुमार ने 91 प्रतिशत के साथ दूसरा, अनुष्का घोष ने 89.6 प्रतिशत के साथ तीसरा और रितु कुमारी शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इंटर (विज्ञान-पीसीबी) में ज्योति कुमारी ने 82.8 प्रतिशत अंक के साथ पहला, अनु...