आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल प्रखंड के सुखसारी में गुरुवार की सुबह शौच करने जा रहे 35 वर्षीय युवक जुठूल गोप को विषैले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जुठूल गोप का नीमडीह प्रखंड के मुरु गांव का है। पिछले कुछ सालों से वह सुखसारी स्थित सुसराल में रह रहा था। यह विडंबना है कि चांडिल अनुमंडल के निर्माण के 23 साल बाद भी अनुमंडल में सांप के काटे मरीज का इलाज संभव नहीं हो सका। अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने के कारण सांप कटे मरीजों को रेफर करना पड़ता है। जिस दौरान मरीजों की जान पर संकट बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...