आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गौतम मुंडा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मैदान के पास किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि गौतम मुंडा ने पहले दूसरे पक्ष के एक युवक पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उस पर पत्थर से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गौतम को पहले गंगोत्री नर्सिंग होम और फिर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ...