आदित्यपुर, अक्टूबर 16 -- Adityapur News: ईचागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने तिरुलडीह के रहने वाले 32 वर्षीय युवक रामजी साव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि शादी के झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक पहले से ही शादीशुदा है। लड़की का मेडिकल जांच की जाएगी। लड़की के परिजन ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...