आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: चांडिल। चौका-कांड्रा सड़क मार्ग के बंसा स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास करने के पहले रेकी की थी तथा घटना के करीब एक घंटे पहले उसी शराब दुकान से शराब भी ली थी। इस दौरान बदमाशों ने शराब दुकान में लगे ताला को काफी गैर से देख रहा था। इधर, एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार ने शराब दुकान पहुंचे तथा सीसीटीवी को खंगाला तथा डीवीआर अपने साथ ले गए। इधर, पुलिस ने चौका के उरमाल स्थित पेट्रोल पंप से 25 हजार के लूट मामले की भी जांच की। पुलिस का मानना है कि बुधवार को चौका में एक ही रात हुए तीन अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ है, इस दिशा में पुलिस अनुसंधान कर रही है। लोगों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...