Adityapur News: विहिप-बजरंग दल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: गम्हरिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार को गम्हरिया के नामोपाड़ा स्थित काड़ा काटा दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों के बीच आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच कराई और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन. दास ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.