आदित्यपुर, नवम्बर 26 -- Adityapur News: गम्हरिया, संवाददाता। इंडेन बॉटलिंग प्लांट में विस्थापित एवं प्रभावित मजदूरों की मांगे पूरी होने पर पिछले चार दिनों से चली आ रही आंदोलन समाप्त हो गया। इसके बाद प्लांट में कार्य शुरू हुआ। बुधवार को श्रम विभाग, प्रबंधन, इंडेन बॉटलिंग प्लांट विस्थापित-प्रभावित श्रमिक सहयोग समिति और झामुमो के प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता के बाद गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त करते हुए मजदूरों ने खुशियां मनाई। इससे पूर्व त्रिपक्षीय वार्ता में टेंडर प्रक्रिया में विस्थापित समिति को प्राथमिकता देने सहित मजदूरों के रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में इन मांगों पर बनी सहमति : वार्ता में तय किया गया कि आगामी निविदा प्रक्रिया में विस्थापित समिति को प्राथमिकता देने पर विचार किया जाएगा। समिति की ओर स...