आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: चांडिल। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत 3.86 करोड़ की लागत से 3.2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 12 लाख 26 हजार की लागत से एक तालाब का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। सड़क चांडिल प्रखंड क्षेत्र के बारसिड़ा लुपुंगगोड़ा से चैतनटोला तक बनाई जायेगी। दोनों की योजना का शिलान्यास विधायक सविता महतो ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन की परेशानियों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग एवं संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर ...