आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: चांडिल। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के बानसा और उरमाल में 3.50 करोड़ की लागत से चार किलोमीटर पक्की सड़क के निर्माण कार्य का विधायक सविता महतो ने सोमवार को शिलान्यास किया। चौका के पहाड़पुर से लकरागोड़ा 1.80 किमी एवं एन एच 33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह हेरेमदा तक 2.3 किमी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक ने कहा कि दोनों सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी। उन्होंने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिए। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, मुखिया भीम सिंह मुंडा,अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, पशुपति महतो, राहुल वर्मा, लम्बोदर महतो, बुद्धेश्वर महतो आदि मौजू...