आदित्यपुर, नवम्बर 4 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के चुनचुड़िया स्थित पेट्रोल पंप के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने रस्सी से हांथ-पैर बांधकर रखे हुए था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चुनचुड़िया पहुंची तथा विक्षिप्त व्यक्ति को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने व्यक्ति को रस्सी से बांधने पर उनलोगों को फटकार लगाया। पुलिस ने व्यक्ति के परिजन को सूचना दिया तथा इसे सही सलामत ले जाने को कहा। पुलिस ने व्यक्ति के घरवालों को भी फटकार लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...