Adityapur News: वाणी विद्या मंदिर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक परितोष महतो का निधन-
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: गम्हरिया। वाणी विद्या मंदिर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक सह विद्यालय के संस्थापक सदस्य परितोष महतो (58) का आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्कूल में दो दिनों के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। छोटा ग़म्हरिया निवासी परितोष महतो ने जन सेवा सदन नामक संस्था का गठन से लेकर वाणी विद्या मंदिर विद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका अदा की थी। उनके अथक प्रयास से यह विद्यालय प्राइमरी से शुरू होकर प्लस टू तक पहुंचा। बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद उनके छोटा गम्हरिया स्थित आवास में काफी संख्या में शुभचिंतकों एवं परिजनों ने पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: वाणी विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक परितोष महतो का निधन, दो दिन विद्यालय बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.