आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच सोमवार को दोपहर बाद जेबीवीएनएल के कल्पनापुरी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से कल्पनापुरी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। लगातार वर्षा के बीच विद्युत विभाग के कर्मचारियों को खराबी दूर करने में कठिनाई आ रही थी। इस वजह से देर शाम तक फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Munger News: बारिश और वज्रपात से बनहरा फीडर की बिजली चार घंटे रही ठप बारिश के दौरान लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिक्कत और ब...