आदित्यपुर, अगस्त 15 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास सड़क (एनएच-18) स्थित गांगूडीह बस्ती के पास डस्ट लेवलिंग कार्य में लगे लोडर की चपेट में आने से महिला प्रेमकला मांझी (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी में मुताबिक प्रेमकला मांझी बैल चराने के दौरान लेवलिंग कार्य के पास कच्ची सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान बैक कर रहे लोडर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चांडिल न्यूज बाईपास सड़क को दो घंटे के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ तालेश्वर रविदास एवं थाना प्रभारी संतन तिवारी जामस्थल पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को मुआवजे के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों न...