Adityapur News: लाइसेंस शिविर में 108 को मिला लर्नर लाइसेंस
आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के बेरासी सिरूम में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लेटेमदा, जानुम, बेरासी सिरुम, परगामा एवं ओडिया पंचायतों के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था जिन्होंने पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा ली गई। शिविर के लिए कुल 165 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था। इनमें से 108 अभ्यर्थी लर्नर लाइसेंस परीक्षा में सफल हुए, 15 अभ्यर्थी असफल रहे तथा 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय विशेष शिविर संपन्न, 140 आवेदकों ने कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.