Adityapur News: लंबित कमीशन से आर्थिक संकट में राशन डीलर, सरकार से जल्द भुगतान की मांग
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: गम्हरिया। झारखंड पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव, कोल्हान संयोजक एवं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने राज्य के राशन डीलरों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जनवितरण दुकानदारों का कमीशन लगभग एक वर्ष से लंबित है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। समय पर भुगतान नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दुकान संचालन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि विभाग ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने का दबाव बना रहा है, लेकिन लंबित कमीशन भुगतान को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा तय नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि पीएच एवं ग्रीन राशन वितरण की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ाई जाए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.