आदित्यपुर, अक्टूबर 11 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रेलवे कॉलोनी, आदित्यपुर-02 स्थित शिव मन्दिर के सभागार में संपन्न हुई श्रद्धांजलि सभा में मन्दिर कमिटी के संरक्षक श्रीनिवास यादव के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व यादव की तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर हुआ। वहीं, मन्दिर निर्माण और आदित्यपुर के विकास में उनके योगदान का स्मरण भी किया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में स्व यादव की प्रतिमा स्थापित करने तथा स्व यादव के पुत्र राहुल यादव को भविष्य में मन्दिर का व्यवस्थापक बनाने की बात भी कही गई। इस अवसर पर हीरालाल झा, विजय शंकर मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, सुरेश धारी, गोपाल झा, डॉ यू एन मदीना, शिवशंकर यादव, संजय यादव, संजीव द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, एस एन सिन्ह...