आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रेलवे कॉलोनी मंडप में इस वर्ष दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा की तैयारियों को लेकर रेलवे इंस्टीट्यूट में अध्यक्ष विजय कुमार कुंडू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही पूजा समिति में नए सदस्यों को जोड़ा गया। बैठक में बताया गया कि रेलवे कार्यालय के अधिकारी अगस्त के अंतिम सप्ताह में पूजा आयोजन को लेकर अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद एक सितंबर से चंदा संग्रह का कार्य शुरू किया जाएगा। समिति की ओर से पूजा को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: बाबूपाड़ा में धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा आकर्षण का केंद्र रहेगा थीम पंडाल बैठक में उपाध्यक्ष भोला प्रस...