आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आरआरआई बिल्डिंग परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त स्टेशन मैनेजर जेआर महंता, एससीपी सिंह, प्वाइंट्समैन गणेश महतो तथा शंटिंग मास्टर रवींद्र कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरएम टाटानगर समीर सौरव उपस्थित रहे। वहीं एओएम चक्रधरपुर मानस मनु एवं वरुण कुमार तथा स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार भी समारोह में शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को रेलवे परिवार के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ डीटीआई प्रदीप प्रसाद एवं सीवाईए...