आदित्यपुर, अगस्त 28 -- Adityapur News: गम्हरिया। चित्रगुप्त महिला महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में रिमझिम फुहारों के बीच सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रागिनी सहाय ने किया। इस मौके पर चित्रांश समाज की महिलाओं की एकजुटता तथा आगामी चित्रगुप्त पूजनोत्सव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, समाज की महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला सदस्यों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति की उपाध्यक्ष मधु वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर महासचिव साधना श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अनिता देवी, स्मिता सिन्हा, ज्योति माला, आभा प्रसाद, सोनी श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, ललिता देवी, कंचन दास, रिंकू सिन्हा, रेखा भारती समेत कई महि...