आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान चांडिल के घोड़ालेंगी निवासी जयदेव महतो के रूप में हुई है। उसके चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से चला गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी धर्मू मांझी ने घायल को देखकर तत्काल कांड्रा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर पुलिस, ग्रामीणों और धर्मू मांझी ने घायल को गश्ती वाहन से अस्पताल के लिए रवाना किया। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर उसे उसमें शिफ्ट कर सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...