Adityapur News: राम कृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशंस में आठ घंटे तक काम ठप
आदित्यपुर, अक्टूबर 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित राम कृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के यूनिट- 9 में सोमवार को कामगारों ने 8 घंटे तक काम ठप रखा। इस दौरान कंपनी में काम बंद कर गेट पर धरना दिया। अपनी नौ सूत्री मांगों में वेतन वृद्धि, न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए प्रबंधन के उदासीन रवैए पर आक्रोश जताया। मजदूरों ने कहा कि वे सभी कंपनी में पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के बावजूद वेतन में उचित वृद्धि नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं की जा रही है। वार्षिक वेतन वृद्धि, ओवरटाइम दोगुनी और अतिरिक्त समय काम करने पर भोजन की व्यवस्था भी नहीं की जाती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश के दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.