Adityapur News: राज्यसभा सांसद से मिले डिप्टी मेयर
आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम के उप महापौर (डिप्टी मेयर) अंकुर सिंह ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने अंकुर सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच नगर निकायों के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अंकुर सिंह ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी। जिसमें उन्हें सांसद प्रदीप वर्मा का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.