आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-7 स्थित सीटीसी प्रीसीजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में आठ सितंबर को राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कंपनी परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने राज्यपाल के संभावित आगमन और प्रस्थान मार्ग, कार्यक्रम स्थल, वाहनों की पार्किंग तथा अतिथियों के प्रवेश और निकास व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि संभावित क...