आदित्यपुर, सितम्बर 7 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-7 स्थित सीटीसी प्रीसीजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में आठ सितंबर को राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को डीसी नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कंपनी परिसर पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात और अन्य प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल के संभावित आगमन और प्रस्थान के मार्ग, कार्यक्रम स्थल, वाहनों की पार्किंग, अतिथियों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Adityapur News: ...