आदित्यपुर, जुलाई 28 -- Adityapur News: गम्हरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड गम्हरिया शाखा एवं सृजन शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 21 यूनिट संग्रह किया गया। शिविर में ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, तमोलिया की 11 सदस्यीय डॉक्टर व नर्सों की टीम ने रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड संख्या पांच की पार्षद विनीता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह, समाजसेवी पिंटू सिंह तथा ब्रह्मकुमारी पूनम दीदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। अतिथियों एवं चिकित्सकीय टीम का स्वागत पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

विशेष योगदान शिविर के दौरान स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता की स्मृति में सुमित्रा गुप्ता ने समिति को सहयोग राशि प्र...